-
परिभाषा - सिलाई किया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग अभी भी सिले वस्त्र नहीं पहनते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
सीया ,
अनुस्यूत
-
परिभाषा - पछोड़ने या फटकने के लिए रखा हुआ अनाज का ढेर
- वाक्य में प्रयोग -
खलिहान में जगह-जगह पर सिला रखा हुआ है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - परिणाम के रूप में प्राप्त होनेवाला फल
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी नेकियों का मुझे यह प्रतिफल मिला ।
- समानार्थी शब्द -
प्रतिफल ,
बदला
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - फ़सल कट जाने पर खेत में गिरे हुए अन्न के दाने
- वाक्य में प्रयोग -
मंगला सीला बीन रही है ।
- समानार्थी शब्द -
सिल्ला ,
सीला
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - खेत में गिरे हुए दानों से निर्वाह करने की प्राचीन ऋषियों की वृत्ति
- वाक्य में प्रयोग -
सीला का प्रचलन अब लगभग समाप्त हो गया है ।
- समानार्थी शब्द -
सीला ,
उंछवृत्ति
- लिंग -
पुल्लिंग