-
परिभाषा - दो या कई बातों के अचानक एक साथ होने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
क्या संयोग है कि मैं आपसे मिलने जा रहा था और आप यहीं आ गए ।
- समानार्थी शब्द -
इत्तिफ़ाक़ ,
इत्तिफाक
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - एक से अधिक वस्तु आदि का एक में मिलने या मिलाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
अम्ल और क्षार के योग से लवण बनता है ।
- समानार्थी शब्द -
योग ,
मेल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - मिलने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
नाटक की समाप्ति पर नायक और नायिका का मिलन हुआ ।
- समानार्थी शब्द -
मिलन ,
मेल ,
मिलाप
- लिंग -
पुल्लिंग