-
परिभाषा - क्रम में आने या होने वाली बहुत सी बातें, चीज़ें, घटनाएँ आदि जो एक दूसरे से संबंधित होती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
खेलों की शृंखला आज से शुरू हो गई है।
- समानार्थी शब्द -
श्रृंखला ,
सीरिज़
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - समान तरह के कई अधिष्ठान (दुकानें, होटल आदि) जो एक स्वामित्व के अंदर हों
- वाक्य में प्रयोग -
ताज समुदाय भी एक होटलों की शृंखला है।
- समानार्थी शब्द -
श्रृंखला
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - वस्तुओं, कार्यों या घटनाओं आदि के क्रम से आगे-पीछे होने की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
किताबों का क्रम मत बिगाड़ो।
- समानार्थी शब्द -
क्रम ,
सिलसिला
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - कमर में पहनने का एक गहना
- वाक्य में प्रयोग -
सीता की कमर में करधनी शोभायमान है।
- समानार्थी शब्द -
करधनी ,
करधन ,
तगड़ी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक ही प्रकार की वस्तुएँ, व्यक्ति या जीव एक दूसरे के बाद एक सीध में होने की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
दुकान पर लोगों की पंक्ति लगी हुई थी। / सब लोग कतार में खड़े हैं।
- समानार्थी शब्द -
पंक्ति
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - धातु की कड़ियों की लड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
जानवरों को रस्सी या जंजीर से बाँध कर रखते हैं।
- समानार्थी शब्द -
जंजीर ,
ज़ंजीर ,
साँकल
- लिंग -
स्त्रीलिंग