-
परिभाषा - किसी को उधार दिये हुए या बैंक आदि में जमा किए रुपयों के बदले में उस समय तक मिलने वाला वह निश्चित धन, जिस समय तक मूल धन वापस मिल न जाए
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम ब्याज पर पैसा देता है।
- समानार्थी शब्द -
ब्याज ,
सूद
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - साधारण या नियत से अधिक समय
- वाक्य में प्रयोग -
रमेश को दफ़्तर जाने में देर हो गयी।
- समानार्थी शब्द -
देर ,
देरी ,
विलंब
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
उसने छल से पूरी जायदाद अपने नाम करा ली। / वह अपने छल में कामयाब नहीं हुआ।
- समानार्थी शब्द -
छल ,
धोखा ,
धोखेबाज़ी
- लिंग -
पुल्लिंग