-
परिभाषा - ज्ञान या शिक्षा की एक शाखा
- वाक्य में प्रयोग -
मैं सभी विषयों में उत्तीर्ण हो गया । / मोहन हिन्दी और गणित विषयों में अनुत्तीर्ण हो गया ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - कोई बात जिसपर विचार किया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
उसके बेटे की बीमारी एक चिंता का विषय था ।
- बहुवचन -
विषय
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - विवेच्य विषय का स्वरूप और परंपरा
- वाक्य में प्रयोग -
उस सभा में विज्ञान के विषय पर बातचीत चल रही है । / मैं इस बाबत कोई बात नहीं करना चाहता ।
- समानार्थी शब्द -
प्रकरण ,
प्रसंग
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह जिसे इन्द्रियाँ ग्रहण करें
- वाक्य में प्रयोग -
नेत्र का विषय रूप व कान का विषय शब्द है ।
- समानार्थी शब्द -
इंद्रिय विषय ,
इंद्रियार्थ
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - स्त्री आदि के साथ पुरुष आदि का समागम
- वाक्य में प्रयोग -
अनुचित मैथुन कई तरह के रोगों को जन्म देता है । / ब्रह्मचारी लोग मैथुन से दूर रहते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
मैथुन ,
मिथुन ,
संभोग
- लिंग -
पुल्लिंग