-
परिभाषा - बोलने या बातचीत करने की शक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
कहते हैं कि सात वर्ष के गूँगे विष्णु आरोड़ा को गुरु की कृपा से वाणी मिली।
- समानार्थी शब्द -
वाचा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - मनुष्य के मुख से निकलने वाला सार्थक शब्द
- वाक्य में प्रयोग -
ऐसा वचन बोलें जो दूसरों को अच्छा लगे।
- समानार्थी शब्द -
वचन ,
बोली
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - आवाज़
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी बोली बहुत मीठी है।
- समानार्थी शब्द -
बोली
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी
- वाक्य में प्रयोग -
सरस्वती का वाहन हंस है।
- समानार्थी शब्द -
सरस्वती ,
शारदा ,
ब्रह्माणी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - मुँह का वह हिस्सा जिससे हम चबाना, बोलना आदि काम करते है
- वाक्य में प्रयोग -
ज़बान की मदद से हम बोल सकते हैं।
- समानार्थी शब्द -
जीभ ,
ज़बान ,
ज़ुबान
- लिंग -
स्त्रीलिंग