-
परिभाषा - गुँधे हुए आटे की आँच पर सेंकी हुई लोई जिसे खाते है
- वाक्य में प्रयोग -
मज़दूर नमक के साथ सूखी रोटी खा रहा था।
- बहुवचन -
रोटियाँ
- समानार्थी शब्द -
चपाती ,
फुलका
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - जीविका-निर्वाह का ऐसा साधन जिससे अपना और अपने परिवार का पेट पाला जाता हो
- वाक्य में प्रयोग -
रोटी की तलाश में लोग गाँव छोड़कर शहर जा रहे हैं ।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - दिन में दो बार लिया जाने वाला पूरा आहार
- वाक्य में प्रयोग -
हम घर में खाना एक साथ खाते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
भोजन ,
खाना
- लिंग -
स्त्रीलिंग