-
परिभाषा - किसी शासक के राज्य करने का समय
- वाक्य में प्रयोग -
श्रीराम के राज में लोग सुखी थे।
- बहुवचन -
राज
- समानार्थी शब्द -
राज्य
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
भाववाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - छिपी हुई बात या घटना
- वाक्य में प्रयोग -
आखिर साधु का राज खुल गया।
- बहुवचन -
राज
- समानार्थी शब्द -
भेद ,
रहस्य
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
भाववाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - मकान बनाने वाला कारीगर
- वाक्य में प्रयोग -
इस भवन का निर्माण कुशल राजगीरों द्वारा किया गया है ।
- समानार्थी शब्द -
राजगीर ,
राजमिस्त्री ,
राज-मिस्त्री
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है ।
- समानार्थी शब्द -
शासन ,
प्रशासन ,
हुकूमत
- लिंग -
अज्ञात