-
परिभाषा - भोजन बनाने का कमरा या स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
नीरजा रसोईघर से तरकारी लेकर आई।
- बहुवचन -
रसोइयाँ
- समानार्थी शब्द -
रसोईघर ,
रसोई घर ,
बावरचीखाना
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - भोजन आदि पकाने या बनाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
माँ को रसोई से कभी फुरसत ही नहीं मिलती है।
- समानार्थी शब्द -
पाक ,
पाक क्रिया
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - बालाओं का वह खेल जिसमें वे खिलौने के रूप में उपलब्ध रसोई उपकरणों में खाना पकाने का नाटक करती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चों को रसोई खेलते देखकर मज़ा आ रहा था।
- समानार्थी शब्द -
रसोई खेल ,
घर-घर
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - रसोई खेल में झूठ-मूठ का या तैयार खाद्य पदार्थ
- वाक्य में प्रयोग -
लड़की रसोई परोस रही है। / चलो अब रसोई खाते हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - दिन में दो बार लिया जाने वाला पूरा आहार
- वाक्य में प्रयोग -
हम घर में खाना एक साथ खाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
रोटी ,
भोजन ,
खाना
- लिंग -
स्त्रीलिंग