-
परिभाषा - पाजामे आदि का वह भाग जिसमें टाँगे रहती हैं या जिससे जाँघ से टखने तक का अंग ढका रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
दर्जी ने इस पाजामे की मोहरी बहुत पतली सी दी है।
- समानार्थी शब्द -
पाँयचा ,
पाँयँचा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - ऊँट की नकेल
- वाक्य में प्रयोग -
एक छोटा बालक मुहार पकड़े ऊँट के साथ-साथ चल रहा था।
- समानार्थी शब्द -
मुहार ,
पैंकड़ा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक बड़ी मधु-मक्खी जो पीले रंग की होती है
- वाक्य में प्रयोग -
छत पर सारंग का बहुत बड़ा छत्ता है।
- समानार्थी शब्द -
सारंग ,
आर्घा
- लिंग -
स्त्रीलिंग