-
परिभाषा - पैरों के नीचे दबकर या दबाकर नष्ट होने या करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
कालिया नाग का मर्दन भगवान श्रीकृष्ण ने किया था।
- समानार्थी शब्द -
कुचलना ,
रौंदना
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - हाथ से किसी वस्तु को दबाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
पहलवान अपने शरीर के मर्दन के पश्चात ही अखाड़े में उतरता है।
- समानार्थी शब्द -
मसलना ,
मलना
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि को नष्ट करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
परमेश्वर शत्रुओं का मर्दन करने के लिए जन्म लेते हैं।
- समानार्थी शब्द -
उजाड़ना ,
नष्ट करना
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - तेल आदि से शरीर या शरीर के किसी अंग को मलने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
वह हफ़्ते में दो दिन पूरे शरीर की मालिश कराता है।
- समानार्थी शब्द -
मालिश ,
अंग मर्दन
- लिंग -
पुल्लिंग