-
परिभाषा - किसी व्यक्ति से लड़ने या विवाद करने के लिए दृढ़तापूर्वक उससे जूझना या सवाल-जवाब करना
- वाक्य में प्रयोग -
खेल-खेल में बच्चे आपस में भिड़ गए ।
-
परिभाषा - किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न करना
- वाक्य में प्रयोग -
हम सब हर क्षेत्र में आपस में प्रतियोगिता करते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
प्रतियोगिता करना ,
होड़ लगाना ,
प्रतिस्पर्धा करना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - वेग से किसी पर टूट पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
कुश्तीबाज़ आपस में भिड़ गए ।
- समानार्थी शब्द -
पिलना
-
परिभाषा - खिड़की, दरवाजे आदि के दोनों पल्लों का इस प्रकार एक दूसरे से सटना कि मार्ग बन्द हो जाय
- वाक्य में प्रयोग -
तेज़ हवा से दरवाज़ा भिड़ गया ।
-
परिभाषा - किसी काम को जी लगाकर करना
- वाक्य में प्रयोग -
वह पढ़ाई में जुटा है। / राम पढ़ाई के लिए डटा था।
- समानार्थी शब्द -
जुटना ,
डटना
-
परिभाषा - दो वस्तुओं आदि का एक-दूसरे से ज़ोर से लगना
- वाक्य में प्रयोग -
दो कारें आपस में टकरा गईं।
- समानार्थी शब्द -
टकराना ,
भिड़ंत होना
-
परिभाषा - ऐसी स्थित में आना या पहुँचना कि ठीक तरह से बराबरी या सामना हो अथवा किसी प्रकार की अनुकूलता या समानता की सिद्धि हो
- वाक्य में प्रयोग -
उनसे आँखे लड़ी और प्यार हो गया ।"
- समानार्थी शब्द -
लड़ना ,
मिलना
-
परिभाषा - आपस में इस प्रकार मिलना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे को स्पर्श करें
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा डरकर माँ की छाती से जुड़ गया l
- समानार्थी शब्द -
सटना ,
चिपकना ,
जुड़ना
-
परिभाषा - स्त्री के साथ पुरुष का समागम करना
- वाक्य में प्रयोग -
वह वेश्याओं को हर रात चोदता है ।
- समानार्थी शब्द -
चोदना ,
पेलना ,
संभोग करना