-
परिभाषा - वह यात्री या माल जो किसी वाहन से कहीं जाए और जिसके लिए भाड़ा देना पड़े
- वाक्य में प्रयोग -
सभी टैक्सी वाले भाड़ा लेकर गए हैं। / मंडी में कई ट्रक भाड़ा का इंतजार कर रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
किराया
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी सवारी पर चढ़ने के लिए दिया जाने वाला कुछ निश्चित धन
- वाक्य में प्रयोग -
यहाँ से दिल्ली का किराया कितना है ?
- समानार्थी शब्द -
किराया ,
परिवहन भाड़ा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह दाम जो दूसरे की कोई वस्तु काम में लाने के बदले में उसके मालिक को दिया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
वह इस घर का एक हजार रुपये किराया लेता है।
- समानार्थी शब्द -
किराया ,
महसूल
- लिंग -
पुल्लिंग