-
परिभाषा - वह वनस्पति जिसका उपयोग औषध के रूप में होता है
- वाक्य में प्रयोग -
आयुर्वेदाचार्य ने बूटी को जड़ सहित उखाड़ लिया।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - वह चिह्न जो ताश के पत्ते पर बना होता है
- वाक्य में प्रयोग -
छक्के पर छह बूटियाँ होती हैं।
- समानार्थी शब्द -
ताश बूटी ,
तास बूटी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक पौधे की पत्ती जिसका सेवन करने से नशा होता है
- वाक्य में प्रयोग -
होली के दिन मैंने भाँग मिला शरबत पी लिया था।
- समानार्थी शब्द -
भाँग ,
भंग ,
भङ्ग
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक पौधा जिसकी पत्तियाँ लोग नशे के लिए पीसकर पीते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
वह चोरी-छिपे भाँग की खेती करता है।
- समानार्थी शब्द -
भाँग ,
भंग ,
भङ्ग
- लिंग -
स्त्रीलिंग