-
परिभाषा - बिस्तर आदि को ज़मीन या खाट आदि पर फैलाना
- वाक्य में प्रयोग -
मीरा ने पलँग पर चादर बिछाई।
- समानार्थी शब्द -
डालना
-
परिभाषा - मारते-मारते या और किसी प्रकार ज़मीन पर लेटाना या गिराना
- वाक्य में प्रयोग -
कुश्तीबाज़ ने प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर बिछा दिया।
-
परिभाषा - बिछाने या फैलाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
खाट पर चद्दर बिछाने के बाद वह घर में चला गया।
- समानार्थी शब्द -
बिछाई
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी चीज के निर्माण के लिए उसमें लगनेवाली वस्तुओं को व्यवस्थित रखने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे शहर से होकर रेल लाइन बिछाने की योजना है।
- समानार्थी शब्द -
बिछाई
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी चीज के निर्माण के लिए उसमें लगनेवाली वस्तुओं को क्षैतिज स्थिति में रखना ताकि उसका निर्माण हो सके
- वाक्य में प्रयोग -
सरकार हर शहर से होकर रेल लाइन बिछा रही है।