परिभाषा - विभिन्न आकार तथा रंगों वाली पन्नी, काँच या धातु आदि की बनी वस्तु जिसे स्त्रियाँ माथे पर लगाती हैं
वाक्य में प्रयोग -
उसके माथे पर सोने की बिंदी शोभायमान है।
समानार्थी शब्द -
टिकली
लिंग -
स्त्रीलिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
बिन्दी
परिभाषा - एक बहुत छोटा सा गोल आकार
वाक्य में प्रयोग -
पुस्तक में दी गई बिंदियों को जोड़ने से मोर का चित्र बन गया।
बहुवचन -
बिंदियाँ
समानार्थी शब्द -
बिन्दु
लिंग -
अज्ञात
संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
गणनीयता -
गणनीय
परिभाषा - अक्षर के ऊपर या नीचे लगने वाली बिंदी
वाक्य में प्रयोग -
नुक्ता वाले अक्षरों का उच्चारण अलग होता है।
समानार्थी शब्द -
नुक्ता ,
बिंदु
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - रेखागणित में, वह छोटा गोल धब्बा जो किसी स्थान का निर्देश तो करता है पर न तो उसमें लम्बाई, चौड़ाई का होना माना जाता है और न जिसका विभाग हो सकता है
वाक्य में प्रयोग -
बच्चे ने खेल-खेल में बिंदुओं को मिलाकर हाथी का चित्र बना दिया।
समानार्थी शब्द -
बिंदु ,
नुक़्ता
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - स्वर के ऊपर की बिंदी
वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग मैं में अनुस्वार लगाना भूल जाते हैं।
समानार्थी शब्द -
अनुस्वार ,
बिंदु ,
नुक़्ता
लिंग -
स्त्रीलिंग