-
परिभाषा - किसी के धोखे में फँसने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
ढोंगी पंडित के फेर में पड़कर सोहन ने अपने हज़ारों रुपए गँवा दिए ।
- समानार्थी शब्द -
चक्कर ,
अवडेर
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - एक बार का घुमाव या घूमने या घूमाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
बट सावित्री की पूजा में बट वृक्ष पर धागों के एक सौ आठ फेरे देते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
फेरा ,
घुमाव ,
लपेट
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी बात, वाक्य आदि में होनेवाला पेचीदापन या जटिलता
- वाक्य में प्रयोग -
अपनी बातों को घुमाव देने की बजाय कृपया स्पष्ट कहें ।
- समानार्थी शब्द -
घुमाव ,
घुमाव-फिराव ,
चक्कर
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - बेवज़ह की परेशानी
- वाक्य में प्रयोग -
मैं कहाँ इस झमेले में पड़ गया !
- समानार्थी शब्द -
झंझट ,
झमेला ,
जंजाल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी को कुछ और ही या दूसरा समझने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
अँधेरे में रस्सी को देखकर साँप का भ्रम हो जाता है ।
- समानार्थी शब्द -
भ्रम ,
वहम ,
विभ्रम
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी बात के बारे में हाँ या ना तय न कर पाने की स्थिति
- वाक्य में प्रयोग -
आपने पैसे माँगकर मुझे उलझन में डाल दिया। / मैं आज बहुत असमंजस में पड़कर यह पत्र लिखने का साहस कर रहा हूं।
- समानार्थी शब्द -
उलझन ,
असमंजस ,
दुविधा
- लिंग -
पुल्लिंग