-
परिभाषा - वनस्पति का फल उत्पन्न करना या फल से युक्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
यह पेड़ जाड़े में फलता है।
- समानार्थी शब्द -
फलियाना
-
परिभाषा - संगतराशी के काम में आनेवाली एक प्रकार की छेनी
- वाक्य में प्रयोग -
फलना से सादी पत्तियाँ आदि बनाते हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - लाभप्रद होना
- वाक्य में प्रयोग -
हर शुभ कर्म देर-सवेर फलता ही है।
- समानार्थी शब्द -
फल देना
-
परिभाषा - दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना
- वाक्य में प्रयोग -
गर्मी के दिनों में शुभम के शरीर पर दाने निकलते हैं।
- समानार्थी शब्द -
निकलना ,
फूटना
-
परिभाषा - पहले की अवस्था से अच्छी या ऊँची अवस्था की ओर बढ़ना
- वाक्य में प्रयोग -
उसका व्यापार दिन-प्रतिदिन उभर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
उभरना ,
चमकना ,
उन्नति करना