-
परिभाषा - किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति
- वाक्य में प्रयोग -
नई मशीन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है ।
- समानार्थी शब्द -
नमूना ,
पूर्व रूप
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - * एक व्यवस्थित योजना या प्रारूप
- वाक्य में प्रयोग -
इस कुंजी-पटल का प्रारूप ठीक नहीं है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
वैज्ञानिकों ने पक्षियों को नमूना मानकर हवाई जहाज़ का निर्माण किया ।
- समानार्थी शब्द -
नमूना ,
आदर्श
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - लेख का वह पूर्व रूप जिसमें काट-छाँट या सुधार किया जाना हो
- वाक्य में प्रयोग -
मंत्रीजी के भाषण का प्रालेख तैयार है ।
- समानार्थी शब्द -
प्रालेख ,
मसविदा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - * कोई स्थानिक विशेषता (विशेषकर जैसा कि रूपरेखा में परिभाषित किया गया हो)
- वाक्य में प्रयोग -
किसी गीत आदि के संगीत संबंधी रूप को एक संगीतज्ञ ही अच्छी तरह समझ सकता है ।
- समानार्थी शब्द -
रूप ,
आकृति
- लिंग -
पुल्लिंग