-
परिभाषा - जिससे प्रेम हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह मेरा प्यारा दोस्त है।
- समानार्थी शब्द -
प्रिय ,
चहेता
- विलोम शब्द -
अप्रिय
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जो देखने में अच्छा लगे
- वाक्य में प्रयोग -
उसने ताज़महल का प्यारा चित्र बनाया।
- समानार्थी शब्द -
सुंदर ,
अच्छा
- विलोम शब्द -
ख़राब
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - अच्छा, आकर्षक या सुंदर होने के कारण जिसे प्यार करने का मन करे
- वाक्य में प्रयोग -
वह कितना प्यारा बच्चा है।
- समानार्थी शब्द -
प्रेमपात्र ,
प्रीतिपात्र
-
परिभाषा - जिसके प्रति इतना अधिक प्रेम, मोह या स्नेह हो कि छोड़ा न जाए
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन परिवार के सभी सदस्यों को बहुत प्यारा है।
- समानार्थी शब्द -
प्रिय
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - वह जो अत्यधिक प्रिय हो
- वाक्य में प्रयोग -
अतिप्रिय का बिछोह असहनीय होता है।
- समानार्थी शब्द -
अतिप्रिय ,
परमप्रिय ,
अमी
- लिंग -
पुल्लिंग