-
परिभाषा - एक पकवान जो मैदे में सूजी,सूखे मेवे आदि भरकर बनाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे घर होली में गुझिया ज़रूर बनाते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
गुझिया ,
गोझिया ,
गोझा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - सुनारों का वह औजार जिससे वे फूँककर आग सुलगाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
सुनार अँगुसी से आग सुलगा रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
अँगुसी ,
बकनाल ,
बंकनाल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - कबूतर की तरह का एक पक्षी जो भूरापन लिए लाल रंग का होता है
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी ने एक ही निशाने में फाख्ता को ज़मीन पर गिरा दिया ।
- समानार्थी शब्द -
फाख्ता ,
फ़ाख़्ता ,
फाखता
- लिंग -
स्त्रीलिंग