-
परिभाषा - एक तरह का साग
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने आज खाने में पालक और रोटी बनाई है ।
- समानार्थी शब्द -
पालकी ,
पालंक
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - वह जो किसी का पालन करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
नंद और यशोदा कृष्ण के पालक थे ।
- समानार्थी शब्द -
पालनकर्ता ,
पालनहार
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पालन-पोषण करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
पालक ईश्वर सभी जीवों के भोजन की व्यवस्था करता है ।
- समानार्थी शब्द -
पालनकर्ता ,
पालनहार