-
परिभाषा - जिसके मस्तिष्क में विकार आ गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
उस पागल व्यक्ति ने अपनी आँखों के सामने अपना घर उजड़ते देखा था। / अपनी आँखों के सामने अपना घर उजड़ता देख श्याम पागल हो गया।
- समानार्थी शब्द -
विक्षिप्त ,
बावला
-
परिभाषा - जो आपे में न हो
- वाक्य में प्रयोग -
क्रोध में पागल व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।
- समानार्थी शब्द -
बावरा
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - वह व्यक्ति जिसके दिमाग ने काम करना छोड़ दिया हो
- वाक्य में प्रयोग -
सड़क पर एक पागल व्यक्ति आप से आप बात करते हुए चला जा रहा था।
- समानार्थी शब्द -
पागल व्यक्ति ,
बावला
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो किसी काम में इतना अनुरक्त, आसक्त या लीन हो कि उसे और कामों या बातों की सुध-बुध न रहे
- वाक्य में प्रयोग -
आज-कल चुनाव के फेर में पागल नेता गाँव-गाँव भटक रहे हैं।
-
परिभाषा - जो अक्सर पागलों जैसी हरकतें या बातें करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
लगता है यह पागल लड़का कभी नहीं सुधरेगा।
- समानार्थी शब्द -
पगला