-
परिभाषा - कच्चे मकानों आदि की मिट्टी आदि से बनी दीवार का एकदम ऊपरी हिस्सा जिस पर बड़ेर, लट्ठे आदि रखे जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
इस घर का पाख बहुत नीचा है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - चांद्रमास के पंद्रह-पंद्रह दिनों के दो विभागों में से कोई एक भाग
- वाक्य में प्रयोग -
भगवान कृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था ।
- समानार्थी शब्द -
पक्ष ,
पखवाड़ा ,
पखवारा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह चीज़ जिससे चिड़ियों का शरीर ढका रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
कई चिड़ियों के पंख बहुत सुंदर होते हैं। / मोर के पर बहुत सुन्दर होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
पर ,
पंख ,
पाँख
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - चिड़ियों या कुछ कीटों का वह अंग जिससे वे उड़ते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
चूज़ों के पंख निकल रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
पंख ,
पर ,
पाँख
- लिंग -
पुल्लिंग