-
परिभाषा - आड़ करने आदि के लिए लटकाया हुआ कपड़ा आदि
- वाक्य में प्रयोग -
धूप से बचने के लिए खिड़की परदा लगाते है।
- बहुवचन -
पर्दे
- समानार्थी शब्द -
पटल ,
हिजाब
- लिंग -
पुल्लिंग
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - वह सतह जिस पर किसी यंत्र की क्रिया के फलस्वरूप चित्र आदि प्रकट होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
इस सिनेमाहाल का परदा बहुत छोटा है।
- समानार्थी शब्द -
स्क्रीन
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - आड़ करनेवाली कोई वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
एक कमरे को लकड़ी के बने जालीदार पर्दों से चार भागों में विभाजित किया गया है।
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - विभाग या आड़ करने के लिए उठाई गई मकान आदि की दीवार
- वाक्य में प्रयोग -
लोग पर्दा फाँद कर बगीचे में घुस आए हैं।
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - स्त्रियों का बाहर निकलकर लोगों के सामने न होने की प्रथा
- वाक्य में प्रयोग -
आज भी हमारे यहाँ परदा का चलन है।
- समानार्थी शब्द -
परदा प्रथा
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - किसी बात, विचार आदि में होनेवाली अस्पष्टता
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी बुद्धि पर पर्दा पड़ा था तभी तो मुझे आपकी बात समझ में नहीं आई।
- लिंग -
अज्ञात
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - शरीर के किसी अंग की कोई ऐसी झिल्ली या परत जो किसी तरह की आड़ करती हो
- वाक्य में प्रयोग -
इतना मत चिल्लाओ कि कान का परदा फट जाए।
- लिंग -
अज्ञात
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - हारमोनियम, बीन, सितार आदि बाजों में स्वरों के विभाजक स्थानों के सूचक किसी प्रकार की रचना
- वाक्य में प्रयोग -
सितार में सत्रह से चौबीस परदे होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
मुकाम
- लिंग -
अज्ञात
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - फारसी संगीत में बारह प्रकार के रागों में से प्रत्येक राग
- वाक्य में प्रयोग -
संगीतकार अपने शिष्य को परदे के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
- लिंग -
अज्ञात
- शब्द-विन्यास विविधता -
परदा
-
परिभाषा - किसी से कोई बात आदि गुप्त रखने या छिपाने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
अपनों से दुराव कैसा ? / बिना दुराव के वह अपनी बात कह बैठा।
- समानार्थी शब्द -
दुराव ,
छिपाव ,
छुपाव
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - नाव खेने का बल्ला
- वाक्य में प्रयोग -
माँझी पतवार से नाव खे रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पतवार ,
चप्पू ,
डाँड़
- लिंग -
अज्ञात