-
परिभाषा - किसी के काम न करने या काम पर उपस्थित न होने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
सोमवार को मैं नागा करूँगा और घूमने जाऊँगा।
- समानार्थी शब्द -
छुट्टी
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
नाग़ा
-
परिभाषा - शैव संप्रदाय के वे साधु जो वस्त्र धारण नहीं करते
- वाक्य में प्रयोग -
पीथमपूर के मेले में नागाओं की बारात निकलती है।
- समानार्थी शब्द -
नागा साधु ,
नांगा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में बसने वाली जनजाति
- वाक्य में प्रयोग -
नागाओं की लोक संस्कृति रोचक है।
- समानार्थी शब्द -
नागा जनजाति
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी नित्य किए जानेवाले काम के छूट या रह जाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उसे अपनी पढ़ाई में नागा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।
- समानार्थी शब्द -
नाँगा
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
नाग़ा
-
परिभाषा - जिसमें या जिस पर कोई आच्छादन या आलंकारिक वस्तु जैसे गहने, जूते, टोपी आदि न हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह खेलने नंगे पैर चला गया।
- समानार्थी शब्द -
नंगा ,
खाली ,
नाँगा
-
परिभाषा - जिसने वस्त्र न पहना हो या खुला रहने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
एक नंगा बच्चा मिट्टी में खेल रहा है।
- समानार्थी शब्द -
नंगा ,
नङ्गा ,
नग्न
-
परिभाषा - वह काम जो किसी की लापरवाही या भूल से हो जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मेरी गलती माफ़ कर दी। / उसने मेरी खता माफ़ कर दी।
- समानार्थी शब्द -
खता ,
गलती ,
भूल
- लिंग -
अज्ञात