-
परिभाषा - स्रावों या उत्सर्जन के लिए वह नलिकाकार संरचना जिसमें कोई तरल होता है
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे शरीर में कई तरह की वाहिकाएँ पायी जाती हैं ।
- समानार्थी शब्द -
वाहिका ,
वाहिनी ,
नाल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - खोखली गोल लम्बी वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
नल का पाईप टूट गया है ।
- समानार्थी शब्द -
पाईप
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - बंदूक का वह अगला भाग जिसमें से होकर गोली निकलती है
- वाक्य में प्रयोग -
गोली चलने के बाद नली से धुआँ निकल रहा था ।
- समानार्थी शब्द -
नाल ,
बंदूक की नली
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - नल के आकार की कोई वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
जानवरों के बीमार होने पर उन्हें बाँस की नलिका से दवा पिलाई जाती है ।
- समानार्थी शब्द -
नलिका ,
चोंगा
- लिंग -
स्त्रीलिंग