-
परिभाषा - बेसन या मैदे का एक प्रकार का पकवान जिसमें रूई आदि मिलाकर दूसरों को बेवकूफ बनाने के लिए खिलाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
धोखा खाने में स्वादिष्ट होता है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - भ्रम पैदा करने वाली बात या वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
वह धोखे को देखकर डर गया।
- समानार्थी शब्द -
बिजूका ,
बिजूखा
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
उसने छल से पूरी जायदाद अपने नाम करा ली। / वह अपने छल में कामयाब नहीं हुआ।
- समानार्थी शब्द -
छल ,
धोखेबाज़ी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी को कुछ और ही या दूसरा समझने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
अँधेरे में रस्सी को देखकर साँप का भ्रम हो जाता है।
- समानार्थी शब्द -
भ्रम ,
वहम ,
विभ्रम
- लिंग -
पुल्लिंग