-
परिभाषा - एक सौरमण्डलीय वस्तु जो पत्थर, धूल, बर्फ़ और गैस का बना एक छोटा खंड होता है और यह ग्रहों के समान सूर्य की परिक्रमा करता है
- वाक्य में प्रयोग -
धूमकेतु कभी-कभी दिखाई देता है।
- समानार्थी शब्द -
पुच्छलतारा ,
पुच्छल तारा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह घोड़ा जिसकी पूँछ में भँवरी हो
- वाक्य में प्रयोग -
घुड़दौड़ में एक काला धूमकेतु प्रथम आया।
- लिंग -
पुल्लिंग