-
परिभाषा - वह क्रम, व्यवस्था अथवा समय जिसमें उपस्थित व्यक्ति कोई काम एक बार बारी-बारी से करता है
- वाक्य में प्रयोग -
गरमी में हमारे घर पर ठंडे शरबतों का दौर चालू रहता है।
- लिंग -
पुल्लिंग
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - अच्छे और बुरे अथवा सौभाग्य और दुर्भाग्य के दिनों का चलता रहनेवाला चक्र
- वाक्य में प्रयोग -
ज़िदंगी के दौर में वे हमेशा संतुलित रहे।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह जिसे जानने के लिए हम घड़ी देखते हैं।
- वाक्य में प्रयोग -
उस जमाने में लोगोंके पास किताबें नहीं होती थी। / समय किसी का इंतजार नहीं करता। / हमारे साहब वक्त के बहुत पाबंद थे।
- समानार्थी शब्द -
वक्त ,
समय ,
जमाना
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - उन्नति या वैभव के दिन
- वाक्य में प्रयोग -
दौर के ख़त्म होते ही वह टूट गया।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी खेल में खेल का वह विभाग जिसमें एक निश्चित अवधि में खेलों की संख्या निश्चित होती है तथा हर एक खिलाड़ी की बारी आती है
- वाक्य में प्रयोग -
भूपति-नोल्स की जोड़ी ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - इतिहास का कोई ऐसा बड़ा कालमान जिसमें एक ही प्रकार के कार्य, घटनाओं आदि की प्रमुखता हो
- वाक्य में प्रयोग -
भक्ति युग हिंदी साहित्य में स्वर्ण युग के नाम से जाना जाता है।
- समानार्थी शब्द -
युग ,
काल ,
जुग
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - कोई कार्य करने या खेल खेलने का वह अवसर जो सब खिलाड़ियों को बारी-बारी से मिलता है
- वाक्य में प्रयोग -
अब राम की पारी है।
- समानार्थी शब्द -
पारी ,
नंबर ,
बाज़ी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी स्थान आदि के चारों ओर घूमने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
पृथ्वी सूर्य की चक्कर तीन सौ पैंसठ दिनों में पूरी करती है।
- समानार्थी शब्द -
चक्कर ,
परिक्रमा ,
फेरा
- लिंग -
पुल्लिंग