-
परिभाषा - जिसमें दो पल्ले, परतें या तहें हो
- वाक्य में प्रयोग -
दीवार पर रंगों की दुहरी परत चढ़ाई गई है।
- समानार्थी शब्द -
दुहरा ,
द्विक
-
परिभाषा - मोटा-ताज़ा (शरीर)
- वाक्य में प्रयोग -
रमा दुहरी देह की एक प्रौढ़ महिला है।
- समानार्थी शब्द -
दुहरा
-
परिभाषा - धोखा देने के नियत से किया जाने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी दुहरी चाल हम समझ गए और उससे सावधान हो गए।
- समानार्थी शब्द -
दुहरा ,
दुरंगा
-
परिभाषा - जितना हो उससे उतना और अधिक
- वाक्य में प्रयोग -
यह दुकानदार कुछ सामानों को दुगुने दामों पर बेच रहा है।
- समानार्थी शब्द -
दुगुना ,
दूना ,
दोगुना
-
परिभाषा - जितना हो उतना और
- वाक्य में प्रयोग -
मंदिर देखने के लिए दोगुना ज्यादा चलना पड़ा था। / उसने मुझे दुगुने पैसे दिए।
- समानार्थी शब्द -
दुगुना ,
दूना