-
परिभाषा - पिता के पिता
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन के दादा कॉलेज में पढ़ाते थे।
- बहुवचन -
दादा
- समानार्थी शब्द -
बाबा
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - बड़ा भाई
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम का भैया उससे पाँच साल बड़ा है।
- समानार्थी शब्द -
भइया ,
भैया
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - वह जो किसी कला, गुण आदि में किसी से बहुत ही बढ़कर हो
- वाक्य में प्रयोग -
कम्प्यूटर संबंधी जानकारी के मामले में वह तुम्हारे बाप का बाप है ।
- समानार्थी शब्द -
बाप का बाप
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - बूढ़ों के लिए आदरसूचक संबोधन
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम अपने बूढ़े नौकर को बाबा कहता है । / बाबा ! क्या मैं आपको सड़क पार करा दूँ ?
- समानार्थी शब्द -
बाबा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - अकारण लोगों से लड़ने या मार पीट करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
थानेदार ने आज चौराहे पर एक गुंडे को धर दबोचा। / इस इलाके में दादाओं की दादागीरी बढ़ती जा रही है ।
- लिंग -
पुल्लिंग