-
परिभाषा - वर्दी पहने हुए सैनिकों, सिपाहियों आदि का छोटा दल
- वाक्य में प्रयोग -
संसदीय चुनाव के दौरान जगह-जगह सेना के दस्ते तैनात किए गए हैं।
- समानार्थी शब्द -
टुकड़ी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - कागज के चौबीस या पच्चीस तावों की गड्डी
- वाक्य में प्रयोग -
मनोहर ने दुकान से एक दस्ता कागज खरीदा।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - औज़ार आदि का वह भाग जिससे उसे पकड़ते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बरतन का हत्था टूट जाने से उसे पकड़ने में कठिनाई होती है।
- समानार्थी शब्द -
हत्था ,
मूठ
- लिंग -
पुल्लिंग