-
परिभाषा - कोई ऐसी अनोखी या मनोरंजक बात जिसे देखने में लोगों का मन लगे
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे बंदर का तमाशा देखकर खुश हो रहे थे ।
- बहुवचन -
तमाशे
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - महाराष्ट्र की एक लोककला
- वाक्य में प्रयोग -
हमलोगों ने महाराष्ट्र के एक गाँव में गँवई लोगों द्वारा प्रस्तुत तमाशा का आनन्द उठाया ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - निर्लज्जता भरा काम या व्यवहार या उलटी-पुलटी हरकत
- वाक्य में प्रयोग -
वह शराब पीते ही तमाशा शुरू कर देता है । / शराब पीकर आप यहाँ तमाशा मत कीजिए ।
- समानार्थी शब्द -
खेल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - ऐसा काम जिसे सरलता या सुगमता से किया जा सके
- वाक्य में प्रयोग -
पुस्तक लिखना कोई तमाशा नहीं हैं ।
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - पुराने समय में काम में लाई जाने वाली एक तरह की तलवार
- वाक्य में प्रयोग -
यहाँ के अजायबघर में एक तमाशा भी रखा हुआ है ।
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - खेल का प्रदर्शन
- वाक्य में प्रयोग -
सर्कस के बाहर सूचना पट्ट पर लिखा था कि खेल का समय बदल दिया गया है ।
- समानार्थी शब्द -
खेल ,
खेल प्रदर्शन
- लिंग -
पुल्लिंग