-
परिभाषा - टालने के लिए बहाना बनाना या इधर-उधर की बातें करके किसी को हटाना
- वाक्य में प्रयोग -
वह मेरा रुपया नहीं दे रहा है और केवल टालमटोल कर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
टालमटोल करना ,
टरकाना
-
परिभाषा - किसी कार्य का समय आगे कर देना या स्थगित करना
- वाक्य में प्रयोग -
अध्यक्ष ने चार दिन के लिए बैठक को टाला।
- समानार्थी शब्द -
स्थगित करना ,
मुलतवी करना
-
परिभाषा - किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को उस स्थान में न रहने देना
- वाक्य में प्रयोग -
मन से भय दूर करो। / मन से भय दूर हटाओ।
- समानार्थी शब्द -
दूर हटाना ,
हटाना
-
परिभाषा - एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में प्रवृत्त करना
- वाक्य में प्रयोग -
बेटे ने बूढ़े पिता के पलंग को धूप में सरकाया। / बेटे ने बूढ़े पिता के पलंग को धूप में खिसकाया।
- समानार्थी शब्द -
खिसकाना ,
सरकाना