-
परिभाषा - किसी बड़ी वस्तु में कोई छोटी वस्तु सुई डोरे आदि से जोड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
लता कुर्ते में बटन टाँक रही है ।
- समानार्थी शब्द -
लगाना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - कोई बात याद रखने के लिए लिख लेना
- वाक्य में प्रयोग -
रानी ने अपनी सहेली की शादी की तारीख़ पंचांग पर टाँक दी ।
-
परिभाषा - खाते, काग़ज़ आदि में लिखना
- वाक्य में प्रयोग -
महाजन ने आसामी को पैसे देकर उसे अपने बही-खाते में चढ़ाया ।
- समानार्थी शब्द -
चढ़ाना ,
दर्ज करना
-
परिभाषा - सिल, चक्की आदि को छेनी से खुरदुरा करना
- वाक्य में प्रयोग -
सिल बट्टे के चिकने हो जाने पर उसे समय-समय पर छिनते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
छिनना
-
परिभाषा - कपड़े आदि के टुकड़ों को धागे आदि की सहायता से जोड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
दर्ज़ी कुर्ता सिल रहा है।
- समानार्थी शब्द -
सिलना ,
सीना