-
परिभाषा - जो विष से भरा हो
- वाक्य में प्रयोग -
जहरीला भोजन करने से चार लोगों की मृत्यु हो गई।
- समानार्थी शब्द -
विषयुक्त ,
विषमय
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जिसका असर जहर की तरह हो
- वाक्य में प्रयोग -
उनकी मृत्यु कालातीत जहरीली दवाइयों के सेवन से हुई थी।
- समानार्थी शब्द -
ज़हरी
- शब्द-विन्यास विविधता -
ज़हरीला
-
परिभाषा - विष में बुझाया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी ने लिप्तक बाण से शिकार को धराशायी कर दिया।
- समानार्थी शब्द -
लिप्तक ,
विषैला
- शब्द-विन्यास विविधता -
ज़हरीला
-
परिभाषा - जिसमें विष हो (जीव)
- वाक्य में प्रयोग -
विषधर भुजंग के काटते ही किसान की मृत्यु हो गई।
- समानार्थी शब्द -
विषधर