-
परिभाषा - वह सामान्य प्रभाव जो व्यक्ति, संस्था या वस्तु आदि लोगों के सामने प्रस्तुत करता है
- वाक्य में प्रयोग -
अपने कर्मों से ही हम अपनी तथा देश की छवि सुधार सकते हैं ।
- बहुवचन -
छवियाँ
- समानार्थी शब्द -
छबि ,
तस्वीर
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - किसी वस्तु की वह प्रतिकृति जो किसी कथन, विवेचन, विवरण, आदि को स्पष्ट करने के लिए उपस्थित की जाए
- वाक्य में प्रयोग -
चित्र की सहायता से पढ़ाने पर बच्चों को जल्दी समझ में आ जाता है ।
- समानार्थी शब्द -
चित्र ,
छबि
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - शोभित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त के समय आकाश की छटा देखते ही बनती है ।
- समानार्थी शब्द -
छटा ,
सौंदर्य ,
शोभा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - जल, दर्पण आदि में दिखाई पड़ने वाली किसी वस्तु की छाया
- वाक्य में प्रयोग -
देवर्षि नारद ने जब जल में अपना प्रतिबिंब देखा तो उन्हें बंदर का रूप दिखाई दिया ।
- समानार्थी शब्द -
परछाईं
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का कैमरे से निकाला हुआ चित्र
- वाक्य में प्रयोग -
नैना ने ताजमहल की बहुत अच्छी फ़ोटोग्राफ़ ली।
- समानार्थी शब्द -
फोटो ,
छायाचित्र ,
छाया-चित्र
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - दूरदर्शन प्रसारण का दृश्य भाग
- वाक्य में प्रयोग -
टीवी में सिर्फ़ आवाज़ आ रही है पर विडियो नहीं दिखाई पड़ रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
विडियो ,
पिक्चर ,
चित्र
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - कैमरे से ली गई तस्वीर
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अपने कमरे में महापुरुषों की फोटो लगा रखी है।
- समानार्थी शब्द -
फोटो ,
तस्वीर
- लिंग -
स्त्रीलिंग