-
परिभाषा - मनुष्यों, जानवरों, आदि के सिर से पैर तक के सब अंगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें।
- समानार्थी शब्द -
जिस्म ,
शरीर ,
देह
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
समूहवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - साधुओं-फकीरों आदि का ढीला-ढाला और लम्बा पहनावा
- वाक्य में प्रयोग -
चोला प्रायः सफेद या भगवे रंग का होता है।
- समानार्थी शब्द -
चोल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - नवजात शिशु को रस्म के अनुसार पहनाया जाने वाला कपड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
आज मेरे भतीजे को चोला पहनाया जाएगा।
- लिंग -
पुल्लिंग