-
परिभाषा - गन्ने के रस से बनाई गई एक सफ़ेद, दानेदार मीठी चीज़ जिससे मिठाइयाँ बनती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
चाय में चीनी ज्यादा है ।
- समानार्थी शब्द -
शक्कर ,
शुगर
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
-
परिभाषा - चीन देश की भाषा
- वाक्य में प्रयोग -
वह चीनी बोल लेता है ।
- समानार्थी शब्द -
चीनी भाषा ,
चाइनीज़
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - चीन देश का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
यह चीनी रेशम का बना है । / चीनी वैज्ञानिकों का एक दस्ता कल ही यहाँ आया है । / ।
- समानार्थी शब्द -
चीन का ,
चाइनीज़
-
परिभाषा - चीन देश का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो
- वाक्य में प्रयोग -
कई चीनी मेरे अच्छे दोस्त हैं ।
- समानार्थी शब्द -
चीनवासी ,
चीन निवासी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह लिपि जिसमें चीनी भाषा लिखी जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
चीनी एक चित्र लिपि है ।
- समानार्थी शब्द -
चीनी लिपि ,
बोपोमोफो
- लिंग -
स्त्रीलिंग