-
परिभाषा - तड़ या चट ऐसी आवाज़ से किसी चीज़ का टूटना या फटना
- वाक्य में प्रयोग -
गरम शीशा तड़क गया। / तेल में जीरा चटक रहा है।
- समानार्थी शब्द -
तड़कना ,
चिटकना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - तड़ या चट शब्द सहित टूटने या फटने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
अत्यधिक ताप के कारण काँच का तड़कना संभव है।
- समानार्थी शब्द -
तड़कना ,
तड़क ,
चटका
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - कली का फूल बन जाना
- वाक्य में प्रयोग -
सूरज के उगते ही सूरजमुखी खिल जाता है।
- समानार्थी शब्द -
खिलना ,
फूलना ,
चिटकना
-
परिभाषा - सूखने के कारण फट जाना
- वाक्य में प्रयोग -
सूखा पड़ने के कारण जमीन तड़क गई है।
- समानार्थी शब्द -
तड़कना ,
दरकना ,
चिटकना