-
परिभाषा - किसी में या किसी के साथ बहुत अच्छी तरह या खूब मिल जाना
- वाक्य में प्रयोग -
गुरमीत अपनी सास से घुल-मिल गई है ।
- समानार्थी शब्द -
घी खिचड़ी एक होना
-
परिभाषा - किसी द्रव में किसी अन्य पदार्थ का मिलना
- वाक्य में प्रयोग -
तेल पानी में कभी नहीं घुलता ।
-
परिभाषा - किसी में मिलना
- वाक्य में प्रयोग -
रेडियो सक्रिय विकिरण हवा में घुल गया है ।
- समानार्थी शब्द -
मिश्रित होना
-
परिभाषा - किसी कारण से जुए में दाँव का व्यर्थ हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
कौड़ी टिकने से यह दाँव घुल गया ।
- समानार्थी शब्द -
व्यर्थ होना
-
परिभाषा - समय व्यर्थ होना या बीतना
- वाक्य में प्रयोग -
कचहरी में ज़रा-ज़रा सी बातों में बरसों घुल जाते हैं ।
-
परिभाषा - किसी ठोस का किसी द्रव में घुलकर मिलने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
ठंडे जल की अपेक्षा गरम जल में चीनी का घुलन बहुत जल्दी होता है ।
- समानार्थी शब्द -
घुलन
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - बुढ़ापे, रोग, शोक आदि के कारण शारीरिक दृष्टि से पहले की अवस्था से पतला, छोटा, क्षीण या दुर्बल हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
गलत तरीके से व्यायाम करने से भी कभी-कभी हड्डियाँ गलती हैं ।
- समानार्थी शब्द -
गलना