-
परिभाषा - वह यंत्र जिससे समय का पता लगता है
- वाक्य में प्रयोग -
राम की घड़ी बहुत सुन्दर है।
- बहुवचन -
घड़ियाँ
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - साठ पल या चौबीस मिनट का समय
- वाक्य में प्रयोग -
आज रात बच्चा एक घड़ी भी नहीं सोया।
- समानार्थी शब्द -
घटी ,
घटिका
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - वह घड़ी जो कलाई पर पहनी जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
वह हमेशा कलाई घड़ी पहने रहता है।
- समानार्थी शब्द -
हाथ घड़ी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई काम आसानी से हो
- वाक्य में प्रयोग -
हमें मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
मौका ,
अवसर ,
समय
- लिंग -
स्त्रीलिंग