-
परिभाषा - वह चीज़ जिसमें लिखने के लिए कोरे पन्ने होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लिखने के लिए बच्चों ने कॉपी निकाली।
- बहुवचन -
कॉपियाँ
- समानार्थी शब्द -
कापी ,
लेखन पुस्तिका
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - वह पुस्तिका जिसमें अभ्यास के लिए कुछ लिखा जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
सब छात्रों के पास हर विषय की एक-एक कॉपी होनी चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
कापी ,
अभ्यास पुस्तिका
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी शब्द, वाक्य, लेख आदि को देखकर उसे अक्षरशः लिखने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
शिक्षक ने परीक्षार्थियों को नकल से बचने के लिए कहा।
- समानार्थी शब्द -
नकल ,
कापी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - पुस्तक या समाचार-पत्र की नकल
- वाक्य में प्रयोग -
प्रतिदिन समाचार पत्रों की कई हज़ार प्रतियाँ बिकती हैं।
- समानार्थी शब्द -
प्रति ,
कापी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - लेख आदि का अक्षरशः स्वरूप
- वाक्य में प्रयोग -
परीक्षा प्रमाण पत्र की एक और प्रति के लिए विद्यालय में आवेदन दिया है।
- समानार्थी शब्द -
प्रति ,
प्रतिलेख ,
प्रतिलिपि
- लिंग -
स्त्रीलिंग