-
परिभाषा - कोई चीज़ आदि खरीदने या बेचने पर उसके बदले में दिया जाने वाला या मिलने वाला धन
- वाक्य में प्रयोग -
इन कपड़ों की कीमत बहुत ज़्यादा है।
- बहुवचन -
कीमतें
- समानार्थी शब्द -
मूल्य ,
दाम
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - किसी वस्तु का वह गुण, योग्यता या उपयोगिता जिसके आधार पर उसका आर्थिक मूल्य आँका जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
हीरे का मूल्य जौहरी ही जानता है।
- समानार्थी शब्द -
मूल्य
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
क़ीमत
-
परिभाषा - मानदंड के आधार पर किसी वस्तु आदि का महत्व
- वाक्य में प्रयोग -
नैतिक मूल्यों का दिन-प्रतिदिन ह्रास होता जा रहा है। / आजकल आदमी की कोई कीमत ही नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
मूल्य
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
क़ीमत