-
परिभाषा - काजल या कोयले के रंग का
- वाक्य में प्रयोग -
काला कौवा डाल पर बैठा है।
- समानार्थी शब्द -
कृष्ण ,
श्याम
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - एक प्रकार का रंग जो काजल या कोयले के रंग का होता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस चित्र के ऊपरी भाग को काले रंग से रंग दो।
- समानार्थी शब्द -
काला रंग ,
कृष्णवर्ण
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह व्यक्ति जिसका वर्ण श्याम हो
- वाक्य में प्रयोग -
कालों की शादी लगाने में परेशानी हो रही है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - दक्ष प्रजापति की एक कन्या
- वाक्य में प्रयोग -
काला का विवाह भी कश्यप ऋषि के साथ हुआ था।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - (चाय, कॉफ़ी, आदि) जिसमें दूध न डला हो
- वाक्य में प्रयोग -
पथरी में काली चाय दवा का काम करती है। / मधुमेह में सुबह खाली पेट एक प्याली काली चाय स्वास्थ्यवर्धक होती है।
-
परिभाषा - जो श्वेत या गोरा न हो (व्यक्ति)
- वाक्य में प्रयोग -
अंग्रेजों ने अश्वेत लोगों पर बहुत ज़ुल्म किये।
- समानार्थी शब्द -
अश्वेत
-
परिभाषा - अफ्रीका, एशिया आदि देशों का व्यक्ति (गोरों द्वारा माना हुआ)
- वाक्य में प्रयोग -
आखिर कब तक इन अश्वेतों पर ज़ुल्म होते रहेंगे।
- समानार्थी शब्द -
अश्वेत
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - +जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही की हंडी फोड़कर बाँटा जाने वाला प्रसाद
- वाक्य में प्रयोग -
गोपालकाला पाने के लिए बच्चे टूट पड़े।
- समानार्थी शब्द -
गोपालकाला ,
दहीकाला
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - जिस पर लांछन या कलंक लगा हो
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन एक लांछित व्यक्ति है।
- समानार्थी शब्द -
लांछित ,
कलंकित ,
कलुषित
-
परिभाषा - जो निन्दा करने के योग्य हो
- वाक्य में प्रयोग -
आप बार-बार निंदनीय कार्य ही क्यों करते हैं ?
- समानार्थी शब्द -
निद्य
-
परिभाषा - अंधकार से भरा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
वह अँधेरे कमरे में जाने से डर रहा था।
- समानार्थी शब्द -
अँधेरा ,
अँधियारा ,
अंधकारपूर्ण
-
परिभाषा - अच्छा का उल्टा
- वाक्य में प्रयोग -
बुरे लोगों की संगति अच्छी नहीं होती। / हमें बुरे काम नहीं करने चाहिए। / वहाँ एकदम बकवास खाना मिलता है।
- समानार्थी शब्द -
बुरा
-
परिभाषा - जो साफ न हो
- वाक्य में प्रयोग -
गंदे कपड़े साबुन से धोने चाहिए। / उसने मेरे मैले कपड़ों को साफ़ किया। / बच्चा गँदले पानी में खेल रहा था।
- समानार्थी शब्द -
मैला ,
गँदला ,
गंदा
-
परिभाषा - जिससे डर लगे
- वाक्य में प्रयोग -
शेर की डरावनी गर्जन सुनाई दी। / मानसिंह एक खूँखार डाकू था।
- समानार्थी शब्द -
डरावना ,
भयावह ,
भयानक
-
परिभाषा - धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
धोखेबाज व्यक्तियों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
धूर्त