-
परिभाषा - अपने अधिकार में लेकर या अपने देख-रेख में रखकर कार्य, व्यापार आदि चलाने की क्रिया या अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
अपने पिता के व्यापार पर अब राम का ही नियंत्रण है।
- समानार्थी शब्द -
आवर्जन
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह शक्ति जिससे हम किसी से कुछ करवा सकते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
उन पर हमारा कोई ज़ोर नहीं है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह अधिकार जिसके आधार पर कोई वस्तु अपने पास रखी अथवा किसी से ली या माँगी जा सकती हो
- वाक्य में प्रयोग -
इस घर पर मेरा भी हक़ है।
- समानार्थी शब्द -
हक ,
अधिकार
- लिंग -
पुल्लिंग