-
परिभाषा - शरीर या उसके किसी अंग का हिलना
- वाक्य में प्रयोग -
दादा के हाथ काँपते हैं।
- समानार्थी शब्द -
सिहरना ,
थरथराना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - क्रोध, भय आदि के कारण काँपने लगना
- वाक्य में प्रयोग -
उग्रवादी को देखते ही सोहन का शरीर थरथराने लगा। / मासूम दोस्त की निर्मम हत्या देखकर बच्चों का जी थरथरा गया।
- समानार्थी शब्द -
थरथराना ,
थर्राना ,
थरहराना
-
परिभाषा - प्रायः अनियंत्रित रूप से तेज़ी से आगे-पीछे या दाएँ-बाएँ होना
- वाक्य में प्रयोग -
तेज़ रफ़्तार से चल रही गाड़ी के सामने से गुज़रने पर कम रफ़्तार से चल रही गाड़ी काँपती है।
- समानार्थी शब्द -
कँपना ,
कंपित होना