परिभाषा - पेड़-पौधों की डालियों, पत्तियों आदि से निकले हुए सुई जैसे नुकीले हिस्से
वाक्य में प्रयोग -
मेरे पैर में काँटा गड़ गया।
बहुवचन -
काँटे
समानार्थी शब्द -
कंटक
लिंग -
पुल्लिंग
संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
गणनीयता -
गणनीय
परिभाषा - किसी मापक उपकरण में लगा वह लंबा, पतला, नुकीला भाग जो किसी माप को दर्शाता है
वाक्य में प्रयोग -
कंपास का काँटा उत्तर दक्षिण दिखाता है। / घड़ी की लंबी सुई घंटा दर्शाती है।
समानार्थी शब्द -
सूई
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - लोहे की मुड़ी या सीधी कील
वाक्य में प्रयोग -
वह लकड़ी के खिलौने बनाने में काँटा इस्तेमाल करता है।
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - मछली के शरीर के अंदर पाई जानेवाली काँटे जैसी अस्थि
वाक्य में प्रयोग -
मछली खाते समय रामू के मुँह में काँटा चुभ गया।
समानार्थी शब्द -
मत्स्य कंटक
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - त्रिशूल के समान एक उपकरण जिससे लोग भोजन करते हैं
वाक्य में प्रयोग -
काँटा,छुरी से खाना खाना सबको नहीं आता।
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - सूई या कील के समान कोई नुकीली वस्तु
वाक्य में प्रयोग -
राम ने चारदीवारी पर काँटे लगवाए।
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - लोहे की अंकुड़ियों का वह गुच्छा जिससे कुएँ में गिरे हुए बरतन आदि निकालते हैं
वाक्य में प्रयोग -
रामू काका कुएँ में गिरी हुई बाल्टी को काँटे से निकाल रहे हैं।
लिंग -
पुल्लिंग
शब्द-विन्यास विविधता -
कांटा
परिभाषा - काँटे के अंत का दो या दो अधिक लंबा, पतला, नुकीला भाग जिससे खाना को पकड़कर खाया जाता है
वाक्य में प्रयोग -
बच्चे ने अंगूर में काँटा चुभाया।
लिंग -
अज्ञात
परिभाषा - नाक या कान में पहनने का एक गहना
वाक्य में प्रयोग -
सीता के कानों में सोने की लौंग सुशोभित है।
समानार्थी शब्द -
लौंग ,
कील
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - कोई वस्तु आदि तौलने का एक साधन
वाक्य में प्रयोग -
किसान अनाज़ तौलने के लिए तराजू रखते हैं।
समानार्थी शब्द -
तराजू ,
तुला
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - मछली फँसाने की अँकुड़ी
वाक्य में प्रयोग -
मछली पकड़ने के लिए मोहन ने कँटिया में चारा लगाया।
समानार्थी शब्द -
कँटिया ,
बंसी ,
वडिश
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो
वाक्य में प्रयोग -
जीवन में अनेक कठिनाई आती हैं। / जीवन में अनेक दिक्कत आती हैं। / मेरा घर जाना बहुत ही मुश्किल था। / गर्मियों में बिजली चली जाती है तब बहुत परेशानी होती है।
समानार्थी शब्द -
कठिनाई ,
दिक्कत ,
परेशानी
लिंग -
पुल्लिंग