-
परिभाषा - घुमाव के साथ तनना
- वाक्य में प्रयोग -
रस्सी को जितना अधिक घुमाव देंगे उतनी अधिक ऐंठेगी ।
- समानार्थी शब्द -
बल खाना
-
परिभाषा - धोखा देकर माल ले लेना
- वाक्य में प्रयोग -
वह लोगों को मूड़ता है ।
- समानार्थी शब्द -
मूड़ना ,
ठगना
-
परिभाषा - तागों, तारों आदि को एक में मिलाकर इस प्रकार मरोड़ना कि वे मिलकर रस्सी आदि के रूप में एक हो जाएँ
- वाक्य में प्रयोग -
दादाजी जगत पर बैठकर रस्सी बट रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
बटना ,
पूरना
-
परिभाषा - घुमाव देना
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही अपनी मूँछ मरोड़ रहा था।
- समानार्थी शब्द -
मरोड़ना ,
घुमाना ,
उमेठना
-
परिभाषा - सूख कर सिकुड़ना तथा कड़ा हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
धूप में सुखाने पर चीजें अकड़ती हैं ।
- समानार्थी शब्द -
अकड़ना ,
अँकड़ना
-
परिभाषा - शरीर की किसी नाड़ी, पेशी आदि का कड़ा होना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी गरदन अकड़ गई है ।
- समानार्थी शब्द -
अकड़ना ,
अँकड़ना